लखनऊ । यूपी की राजधानी के पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर संचालित एक बिरयानी दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में दुकान पर काम करने वाला कारीगर रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है।
वायरल वीडियो को पुलिस ने तत्काल लिया संज्ञान
2 मार्च को वायरल हुए इस वीडियो का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। चौकी इंचार्ज बुद्धेश्वर विनय पटेल के नेतृत्व में जांच की गई तो पुष्टि हुई कि वीडियो बुद्धेश्वर चौराहे की ‘मुरादाबादी बिरयानी’ नामक दुकान का है। फुटेज में दिख रहा युवक अनस बताया गया, जो बाराबंकी के कोठी भानमऊ का निवासी है और दुकान पर कारीगर के रूप में काम करता है।
पुलिस ने आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अनस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी को शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की हरकतें सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती हैं और संक्रमण फैलने की आशंका रहती है।पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़े : बर्थडे पार्टी बनी मौत की पार्टी, खेल-खेल में चली गोली से 13 साल के मासूम की मौत
यह भी पढ़े : चार हत्याओं से सनसनी: भाई के बचाव में उतरी बहन, बोली– ‘निरंकार ऐसा नहीं कर सकता
यह भी पढ़े : गाजियाबाद में यू-ट्यूबर हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक साथी फरार
यह भी पढ़े : शादी के 4 दिन बाद दुल्हन फरार! 10 लाख के जेवर लेकर प्रेमी संग भागने का आरोप
यह भी पढ़े : लापता महिला किसान नेता का जंगल में मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार
