लखनऊ । होली के रंग, अबीर-गुलाल और शहर भर में निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए 04 मार्च 2026 को राजधानी लखनऊ में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था सुबह 9:00 बजे से कार्यक्रमों की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों की ओर न जाएं और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
इन मार्गों पर रहेगा बदलाव
– कैसरबाग अशोक लाट चौराहा से नजीराबाद की ओर सामान्य यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। वाहन चालकों को लाटूश रोड या कैसरबाग बस अड्डे से होकर जाना होगा।
-छतरी वाला चौराहा (सकरी सेंटर) से नजीराबाद की दिशा में जाने वाले वाहन पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या श्रीराम रोड से डायवर्ट किए जाएंगे।
-गुइन रोड चौराहा से नजीराबाद जाने वाला यातायात पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग बस अड्डा की ओर मोड़ा जाएगा।
– ख्यालिगंज तिराहा से नजीराबाद की दिशा में जाने वाले वाहन कैसरबाग बस अड्डा, गुइन रोड, पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या कैसरबाग अशोक लाट चौराहे के रास्ते निकलेंगे।
– श्रीराम रोड तिराहा (कोनेश्वर चौराहा) से चौक की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन घंटाघर और रूमी गेट चौकी चौराहा से होकर जाएंगे।
– चौक चौराहा से कोनेश्वर चौराहे की दिशा में जाने वाला ट्रैफिक रूमी गेट चौराहा और घंटाघर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
आपात सेवाओं को विशेष छूट
जुलूस या शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय आपात स्थिति में एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित मार्गों से भी निकाला जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर समन्वय करेगी। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर: 9454405155
प्रशासन की अपील
त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है। घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी जरूर लें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।होली के रंगों के बीच सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
