लखनऊ । राजधानी पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उसका मौसा निकला। इसके बारे में जैसे ही परिजनों व परिचितों को पता चला तो उनके होश ही उड़ गए। मडियांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के एक गंभीर मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतका का मौसा बताया जा रहा है।
18 मार्च को किशोरी अपने मौसा के घर गई थी
पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग 18 मार्च 2026 की शाम अपने मौसा कुलदीप मौर्या के साथ घर से गई थी। आरोपी उसे बहाने से गोमती नदी किनारे पीपापुल के पास ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।विरोध करने पर आरोपी ने नाबालिग को गोमती नदी में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने परिवार को गुमराह करने के लिए अपहरण की झूठी कहानी बनाई और बताया कि कुछ अज्ञात लोग लड़की को ले गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मौसा की हुई पहचान
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों से आरोपी की कहानी झूठी साबित हुई।इसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मामले में गंभीर धाराएं जोड़ दीं और आरोपी की तलाश शुरू की। 21 मार्च 2026 को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी कुलदीप मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की आगे जांच जारी है।
यह भी पढ़े : कौन थे ‘फरसा वाले बाबा’? मौत के बाद मथुरा में भड़का गुस्सा, हाईवे पर बवाल
यह भी पढ़े : आईपीएल से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन
