लखनऊ। 21वीं रमजान के अवसर पर 11/12 मार्च 2026 की रात रौजा-ए-नजफ, रूस्तमनगर (थाना सआदतगंज) से निकलने वाले ताबूत जुलूस को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। जुलूस से पहले प्रातः लगभग 4 बजे मजलिस पढ़ी जाएगी, जिसके बाद जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए कर्बला तालकटोरा पहुंचकर समाप्त होगा।जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सुबह लगभग 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।

जुलूस का प्रमुख मार्ग

रौजा-ए-नजफ रूस्तमनगर → नजफ रोड → छोटे साहब आलम रोड → मंसूर नगर तिराहा → गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज → बिल्लौचपुरा तिराहा → हरी बिल्डिंग (तम्बाकू वाली गली) → बाजारखाला थाना → टुड़ियागंज → हैदरगंज तिराहा → बुलाकी अड्डा → एवररेडी तिराहा → कर्बला तालकटोरा।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

रौजा-ए-काजमैन तिराहा से मंसूर नगर की ओर जाने वाला ट्रैफिक सआदतगंज थाना तिराहा से चौपटिया होकर जाएगा।
नक्खास तिराहा से टुड़ियागंज, बाजारखाला व हैदरगंज की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा, इसे रकाबगंज पुल या मेडिकल क्रॉसिंग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
रकाबगंज पुल से नक्खास की ओर जाने वाले वाहन मेडिकल कॉलेज या नाका चौराहा होकर जाएंगे।
टुड़ियागंज तिराहे से गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज व बाजारखाला की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।
लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से टुड़ियागंज या नक्खास की ओर यातायात नहीं जा सकेगा, वाहन ऐशबाग होकर जाएंगे।
बुलाकी अड्डा तिराहा से हैदरगंज व मिल एरिया की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा, वाहन टिकैत राय तालाब और राजाजीपुरम होकर जाएंगे।
मिल एरिया से एवररेडी या बुलाकी अड्डा की ओर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
एवररेडी तिराहा से मिल एरिया या विक्रम कार्टन मिल की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे, इन्हें भूसा मंडी, मवैया या आलमबाग की ओर मोड़ा जाएगा।

भूसा मंडी से एवररेडी तिराहा की ओर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा

विक्रम कार्टन मिल से कर्बला तालकटोरा की ओर ट्रैफिक को लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज और सूर्यनगर की ओर भेजा जाएगा।
ई-ब्लॉक राजाजीपुरम से कर्बला तालकटोरा की ओर जाने वाला ट्रैफिक आलमनगर रोड या सूर्यनगर होकर जाएगा।
आलमबाग से विक्रम कार्टन मिल व एवररेडी तिराहा की ओर जाने वाले वाहन सूर्यनगर की ओर डायवर्ट होंगे।
मवैया ओवरब्रिज से एवररेडी तिराहा की ओर ट्रैफिक नहीं जा सकेगा, वाहन आलमबाग या नाका की ओर जाएंगे।

आपात सेवाओं को छूट

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार एम्बुलेंस, फायर सर्विस और शव वाहन को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी जाने की अनुमति दी जाएगी। किसी आपात स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *