आगरा। Agra के सदर क्षेत्र में फैशन डिजाइनर की आत्महत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। इस मामले में आरोपी पुलिस सिपाही JB Gautam के मोबाइल फोन को फोरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच एजेंसियां मोबाइल से डिलीट की गई फोटो और डेटा को रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।पुलिस के अनुसार मूल रूप से Kasganj जिले के सहावर की रहने वाली फैशन डिजाइनर ने बुधवार रात सदर इलाके में अपनी बहन के घर जाकर आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा

मामले में आरोपी सिपाही जेबी गौतम पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और विभागीय कार्रवाई के तहत उसे निलंबित भी कर दिया गया है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। करीब चार साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।जांच में यह भी पता चला है कि आत्महत्या से पहले युवती ने दो वीडियो बनाए थे और उन्हें अपने रिश्तेदारों को भेजा था।

जेल जाकर आरोपी सिपाही के बयान दर्ज करेंगे

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह वीडियो आरोपी सिपाही को भी भेजे गए थे और घटना की रात दोनों के बीच व्हाट्सएप चैट या फोन कॉल हुई थी या नहीं। एसीपी सदर Imran Ahmed के अनुसार विवेचक जल्द ही जेल जाकर आरोपी सिपाही के बयान दर्ज करेंगे। सभी डिजिटल साक्ष्य जुटाने के बाद मामले में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और कॉल रिकॉर्ड इस पूरे मामले की जांच में अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *