लखनऊ । उपभोक्ताओं को परेशान करने के लिए हर दिन नई नई तरीब अपनाई जा रही है। अब देश में रसोई गैस की आपूर्ति को व्यवस्थित करने के लिए तेल कंपनियों ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर रिफिल के लिए निर्धारित समय का इंतजार करना होगा।नियमों के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के पास दो घरेलू सिलिंडर हैं, उन्हें अगला सिलिंडर लेने के लिए 35 दिन का अंतराल रखना होगा।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह अवधि 45 दिन तय
वहीं उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह अवधि 45 दिन तय की गई है। जिन घरों में केवल एक सिलिंडर है, उन्हें 25 दिन बाद ही नया सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।इसके साथ ही अब वार्षिक निर्धारित 12 सिलिंडर का कोटा पूरा होने के बाद अतिरिक्त सिलिंडर बुक कराना आसान नहीं होगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को विशेष प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें उन्हें परिवार के सदस्यों की संख्या, घर में किसी कार्यक्रम या मेहमानों की जानकारी जैसी बातें साझा करनी होंगी। इसके बाद ही अतिरिक्त बुकिंग की अनुमति दी जाएगी।
व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति भी फिलहाल सीमित
तेल कंपनियों का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य गैस की उपलब्धता को संतुलित करना और जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक आपूर्ति सुनिश्चित करना है। वहीं, व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति भी फिलहाल सीमित कर दी गई है और इसे प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सेवाओं और शिक्षण संस्थानों तक ही उपलब्ध कराया जा रहा है।नई व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को अपनी गैस खपत की योजना बनाकर उपयोग करना होगा, ताकि रसोई गैस की कमी से परेशानी न हो।
