लखनऊ । राजधानी Lucknow में रविवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में Akhilesh Yadav और सांसद Dimple Yadav समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘मूर्ति देवी–मालती देवी महिला सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
किसी भी देश की प्रगति महिलाओं की प्रगति से होती है तय : डिंपल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिंपल यादव ने महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की प्रगति महिलाओं की प्रगति से तय होती है, लेकिन आज हालात इसके विपरीत दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने Ankita Bhandari Case का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं और यह सवाल खड़ा करती हैं कि जब बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो देश कैसे आगे बढ़ेगा।
आज भी देश में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक: अखिलेश
उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने दम पर आगे बढ़ने का आह्वान भी किया।वहीं अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी समाज की असली तस्वीर महिलाओं की स्थिति से सामने आती है, और आज देश में महिलाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने मीडिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर मीडिया अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाए, तो सत्ता परिवर्तन अपने आप हो सकता है।
महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने की भी बात कही
अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि डायल 100 सेवा में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई थी, क्योंकि वे पीड़ितों की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ सकती हैं। उन्होंने भविष्य की योजनाओं का ऐलान करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर नई योजना शुरू की जाएगी, जिससे महिलाओं को सम्मान और सशक्तिकरण मिलेगा। इसके साथ ही ‘नारी समृद्धि सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने की भी बात कही।इस कार्यक्रम के जरिए समाजवादी पार्टी ने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को लेकर अपनी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिबद्धता को प्रमुखता से सामने रखा।
