जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित UP Police Sub‑Inspector Recruitment Exam 2025 का रविवार को जिले में दूसरा दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। जिले के Jaunpur में बनाए गए 19 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में कुल 7,920 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर तीन स्तरीय सघन चेकिंग व्यवस्था लागू की गई। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की फेस स्कैनिंग और फिंगरप्रिंट स्कैनिंग के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।

अभ्यर्थियों से बेल्ट, जूते और मोजे उतरवाए गए

केंद्रों के गेट पर सख्त चेकिंग के दौरान अभ्यर्थियों से बेल्ट, जूते और मोजे उतरवाए गए। कई परीक्षार्थी जूते हाथ में लेकर केंद्र के अंदर जाते दिखाई दिए। इसके अलावा किसी भी प्रकार की अंगूठी, गले की माला या हाथ में धागा पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा केंद्र के अंदर केवल पेन, प्रवेश पत्र और आधार कार्ड ले जाने की अनुमति दी गई।प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई। प्रत्येक परीक्षार्थी की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) से जांच और फ्रिस्किंग की गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई।

19 केंद्र व्यवस्थापक और लगभग 700 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board और डीजीपी मुख्यालय से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है।परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 19 केंद्र व्यवस्थापक और लगभग 700 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें दूसरी पाली में भी 7,920 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *