लखनऊ । राजधानी में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस और अभियोजन की मजबूत पैरवी का बड़ा असर देखने को मिला है। वजीरगंज थाना क्षेत्र से जुड़े एक गंभीर आपराधिक मामले में कोर्ट ने आरोपी को कड़ी सजा सुनाई है।यह मामला वर्ष 2019 का है, जिसमें अपहरण, जबरन विवाह और दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराएं शामिल थीं। लगातार सुनवाई और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए कठोर दंड दिया।

कुल 90 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

न्यायालय ने आरोपी को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अन्य धाराओं में अलग-अलग सजा और कुल 90 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास का भी प्रावधान रखा गया है।

इस मामले में साक्ष्यों को मजबूत तरीके से प्रस्तुत किया

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में साक्ष्यों को मजबूत तरीके से प्रस्तुत किया गया और गवाहों की प्रभावी पैरवी की गई, जिससे आरोपी को सजा दिलाने में सफलता मिली। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत ऐसे मामलों को प्राथमिकता देकर तेजी से निस्तारण कराया जा रहा है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सजा कुलदीप का ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी से लेकर क्रिकेट और राजनीति की बड़ी हस्तियां पहुंचीं

यह भी पढ़े : कानपुर में बच्ची के साथ दरिंदगी, हत्या के बाद शव को खेत में गाड़ा, मचा हड़कंप

यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका, 37 सीटों में से 22 पर एनडीए का कब्जा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *