लखनऊ लखनऊ में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने घोषणा की है कि 01 से 04 मार्च 2026 तक प्रदेश में कोई आंदोलन, प्रदर्शन या कार्य बहिष्कार नहीं किया जाएगा। सभी बिजली कर्मी होली के पर्व पर उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में पूर्ण निष्ठा से जुटेंगे।

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेने की मांग

संघर्ष समिति ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) प्रबंधन से मांग की है कि निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान बिजली कर्मियों पर की गई सभी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां तत्काल प्रभाव से वापस ली जाएं।समिति ने कहा कि होली सद्भाव और सामाजिक समरसता का पर्व है, ऐसे में प्रबंधन को भी सकारात्मक पहल कर ऊर्जा निगमों में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करना चाहिए।

विशेष हेल्पलाइन और सतत निगरानी

होली के दौरान सभी जनपदों में विशेष हेल्पलाइन संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी विद्युत समस्या पर तत्काल सहायता मिल सके। समिति ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता जनसेवा और सुचारु विद्युत व्यवस्था बनाए रखना है।

निजीकरण के विरोध में आंदोलन जारी रहेगा

संघर्ष समिति ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के विरोध में आंदोलन होली के बाद और अधिक व्यापक व तेज किया जाएगा।
समिति ने बड़ी संख्या में निलंबित कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं की बहाली, मार्च 2023 की हड़ताल के दौरान हुई कार्यवाहियों की वापसी तथा दूरस्थ स्थानों पर स्थानांतरित कर्मचारियों को मूल तैनाती स्थल पर भेजने की मांग दोहराई है।इसके अलावा, लगभग 25,000 संविदा कर्मियों को सेवा से हटाए जाने पर भी मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़े : होली पर यूपी में लगातार चार दिन की छुट्टी, सीएम योगी के सख्त निर्देश—वेतन समय से देने के आदेश

यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, खीर में मिलाई नींद की गोलियां

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: बेटे ने की पिता की हत्या, फिल्म से सीखा शव के टुकड़े करने का तरीका

यह भी पढ़े : पिता की हत्या के बाद बहन से लिपटकर फूट-फूटकर रोया अक्षत, थाने में छलक पड़ा दर्द

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *