नागपुर, महाराष्ट्र। रविवार तड़के सुबह राहूलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के औद्योगिक विस्फोटक कारखाने में जबरदस्त धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 15 लोग शहीद हो गए। विस्फोट की आवाज इतनी भयंकर थी कि आसपास के कई गांवों तक सुनाई दी।

पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने घटना की पुष्टि की

स्थानीय पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने घटना की पुष्टि की है। घायल लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के तुरंत बाद नागपुर के जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर भी राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल पहुंचे।

विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं

एसबीएल एनर्जी लिमिटेड, जिसे पहले स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, खनन और आधारभूत संरचना परियोजनाओं के लिए विस्फोटक और डेटोनेटर बनाती है। अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और पूरी घटना की जांच की जा रही है।

प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी

पुलिस और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी है। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।नागपुर में औद्योगिक विस्फोटक कारखाने में भीषण धमाके में 15 लोग मरे, कई घायल, प्रशासन और पुलिस राहत कार्य में जुटी।

यह भी पढ़े : होली पर यूपी में लगातार चार दिन की छुट्टी, सीएम योगी के सख्त निर्देश—वेतन समय से देने के आदेश

यह भी पढ़े : मुजफ्फरनगर हत्याकांड: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, खीर में मिलाई नींद की गोलियां

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: बेटे ने की पिता की हत्या, फिल्म से सीखा शव के टुकड़े करने का तरीका

यह भी पढ़े : पिता की हत्या के बाद बहन से लिपटकर फूट-फूटकर रोया अक्षत, थाने में छलक पड़ा दर्द

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *