लखनऊ। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट मेरठ ने बड़ी सफलता हासिल की है। एएनटीएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।एएनटीएफ के उपनिरीक्षक अंकित कुमार सैनी के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति लिंक रोड बस स्टैंड के पास मौजूद हैं और मादक पदार्थों की सप्लाई के लिए कहीं जाने की फिराक में हैं।

मौके पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया

सूचना को गंभीरता से लेते हुए एएनटीएफ टीम ने तत्काल स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की और मौके पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 3 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम, 156 ग्राम स्मैक, एक स्कूटी और 2,500 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के महाराजपुर निवासी गुलजार त्यागी, आमिर खान और दिल्ली निवासी शाहिल के रूप में हुई है।

एक महिला तस्कर से अवैध मादक पदार्थ खरीदते थे

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली की एक महिला तस्कर से अवैध मादक पदार्थ खरीदते थे और फिर दिल्ली व आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और महिला तस्कर सहित अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एएनटीएफ अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : क्रिकेट खेलते वक्त दर्दनाक हादसा: 13 वर्षीय ऋषभ के गले से आर-पार हुआ सरिया, 3.5 घंटे चला ऑपरेशन

यह भी पढ़े : कौन थे ‘फरसा वाले बाबा’? मौत के बाद मथुरा में भड़का गुस्सा, हाईवे पर बवाल

यह भी पढ़े : यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: शुभम लोनकर गैंग का सदस्य गिरफ्तार, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का आरोपी दबोचा

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड सचिवालय कर्मी वृद्धा की संदिग्ध हालात में हत्या, घर में मिला शव

यह भी पढ़े : आईपीएल से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *