लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ग्राम्य विकास विभाग ने छह सहायक आयुक्तों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें विभिन्न जिलों में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर तैनात कर दिया है। यह निर्णय उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर लिया गया है।
महेश चन्द्र गौड़ को बागपत में बीडीओ बनाया गया
जारी आदेश के अनुसार, आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय से संबद्ध अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई तैनाती के तहत सौरभ सिंह को इटावा, राम खेलावन को झांसी, ज्ञानेन्द्र सिंह यादव को उन्नाव, मारकण्डेय पाण्डेय को सिद्धार्थनगर, विवेक कुमार कटियार को सुल्तानपुर और महेश चन्द्र गौड़ को बागपत में बीडीओ बनाया गया है।
वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें
शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना देरी किए अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही, जॉइनिंग की सूचना शासन और आयुक्त कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी।विशेष सचिव रजनीश चन्द्र द्वारा जारी इस आदेश के अनुपालन के लिए संबंधित जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है, ताकि तैनाती प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
