आगरा। आगरा में स्कूली बस हादसे में एक बच्ची की मौत के मामले में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए Dayashankar Singh के निर्देश पर Kinjal Singh ने चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।जानकारी के अनुसार 11 मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे Etmadpur क्षेत्र में आरबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई थी। घटना के बाद बच्ची के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया और परिवहन विभाग ने भी पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी।

दुर्घटनाग्रस्त बस की तकनीकी स्थिति काफी खराब थी

जांच में सामने आया कि दुर्घटनाग्रस्त बस की तकनीकी स्थिति काफी खराब थी। इसके बावजूद संबंधित प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा वाहन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए चार यात्री/मालकर अधिकारियों नीलम, अमित वर्मा, शारदा मिश्रा और शिव कुमार मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।इसके अलावा सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी के निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। निलंबन अवधि के दौरान सभी अधिकारी परिवहन आयुक्त कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उप परिवहन आयुक्त (यात्रीकर) संजय सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें एक माह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अनधिकृत वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश भी जारी

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार विभाग की ओर से पहले ही 15 से 21 जनवरी 2026 और उससे पहले एक से 15 जुलाई 2025 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इस अभियान के तहत स्कूली वाहनों और अनधिकृत वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश भी जारी किए गए थे।इसके बावजूद तकनीकी रूप से खराब बस लगातार स्कूली बच्चों को ले जाने में लगी रही, जिससे हर दिन बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा था। इसी लापरवाही को देखते हुए परिवहन मंत्री ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *