लखनऊ। राजधानी के गुडम्बा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया है। आरोपी न सिर्फ घरों में चोरी करता था, बल्कि बाइक चोरी कर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर फर्राटा भरता था।पुलिस के अनुसार, जानकीपुरम निवासी एक महिला ने अपने घर से नकदी और धातु की टोटियां चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुए थी।

चोरी की गई 6 टोटियां और 1770 रुपये नकद बरामद

चेकिंग के दौरान पिकनिक स्पॉट रोड पर पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार दिखा, जिसे रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी की गई 6 टोटियां और 1770 रुपये नकद बरामद हुए। जब बाइक के नंबर की जांच की गई तो बड़ा खुलासा हुआ—नंबर प्लेट फर्जी निकली।आगे जांच में पता चला कि बाइक का असली नंबर कुछ और है और आरोपी ने इसे कुछ दिन पहले ही चोरी किया था। पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए बाइक का इस्तेमाल करता था और पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाता था।

चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है, जिसमें पहले से कई चोरी के मामले सामने आए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है। इलाके में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सजा कुलदीप का ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी से लेकर क्रिकेट और राजनीति की बड़ी हस्तियां पहुंचीं

यह भी पढ़े : कानपुर में बच्ची के साथ दरिंदगी, हत्या के बाद शव को खेत में गाड़ा, मचा हड़कंप

यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका, 37 सीटों में से 22 पर एनडीए का कब्जा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *