लखनऊ । नवविवाहित भारतीय क्रिकेटर Kuldeep Yadav के रिसेप्शन को लेकर लखनऊ में जबरदस्त चर्चा है। यह सिर्फ एक शादी का समारोह नहीं, बल्कि क्रिकेट और राजनीति के दिग्गजों का महाकुंभ बनने जा रहा है।The Centrum, सुशांत गोल्फ सिटी में आयोजित हो रहा यह भव्य रिसेप्शन शहर के सबसे हाई-प्रोफाइल आयोजनों में गिना जा रहा है। करीब एक हजार खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते पूरे आयोजन को बेहद खास और यादगार बनाने की तैयारियां की गई हैं।

स्पिनर Yuzvendra Chahal के पहुंचने की पुष्टि

क्रिकेट जगत से टीम इंडिया के मुख्य कोच Gautam Gambhir, स्टार ऑलराउंडर Ravindra Jadeja और स्पिनर Yuzvendra Chahal के पहुंचने की पुष्टि है। वहीं Mahendra Singh Dhoni, Virat Kohli और Rohit Sharma के भी इस समारोह में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।सियासी गलियारों से भी इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है। Yogi Adityanath को विशेष निमंत्रण दिया गया है, जबकि Akhilesh Yadav, Satish Mahana और Rajeev Shukla जैसे बड़े नामों के शामिल होने की संभावना है।

सुरक्षा के लिहाज से भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क

समारोह स्थल को शाही अंदाज में सजाया गया है—फूलों की भव्य सजावट, चमचमाती रोशनी और आकर्षक डेकोरेशन पूरे माहौल को किसी रॉयल वेडिंग जैसा बना रहे हैं। मेहमानों के लिए ‘प्लेटिनम मिक्स डिनर’ का खास इंतजाम किया गया है, जिसमें देश-विदेश के लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे।सुरक्षा के लिहाज से भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आयोजन स्थल पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

इनके आने की संभावना

करीब 1000 वीआईपी मेहमानों के शामिल होने की संभावना

क्रिकेट और राजनीति के दिग्गज एक साथ आएंगे नजर

होटल को शाही अंदाज में सजाया गया

हाई सिक्योरिटी के बीच होगा आयोजन

कुलदीप यादव का यह रिसेप्शन सिर्फ एक निजी समारोह नहीं, बल्कि लखनऊ के लिए एक बड़ा हाई-प्रोफाइल इवेंट बन चुका है, जहां खेल, राजनीति और ग्लैमर की दुनिया एक साथ नजर आएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *