सहारनपुर । यूपी के सहारनपुर जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम ने पुलिस और प्रशासन को हिला कर रख दिया। कई दिनों से लापता चल रही एक युवती अचानक थाने के बाहर सकुशल मिली, लेकिन कुछ ही घंटों बाद मामला हिंसक मोड़ ले बैठा।

युवती बीते कुछ दिनों से थी गायब

जानकारी के अनुसार, युवती बीते कुछ दिनों से गायब थी, जिसको लेकर परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार सुबह अचानक युवती खुद थाने पहुंची और पुलिस को अपने बयान दर्ज कराने की बात कही। उसके सुरक्षित मिलने पर परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।

युवती पर गाड़ी पर बैठी तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

थाने में पूछताछ के दौरान युवती ने अपनी मर्जी से एक युवक के साथ रहने की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और युवती उसी के साथ रहना चाहती थी। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उसके बयान दर्ज किए और मेडिकल परीक्षण के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया जा रहा था।इसी दौरान अस्पताल परिसर में अचानक हालात बिगड़ गए। युवती के परिजन वहां पहुंच गए और गाड़ी में बैठी युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर यह मामला पारिवारिक विवाद और रिश्तों को लेकर तनाव से जुड़ा बताया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *