लखनऊ। यूपी के बरेली के Izzatnagar में हुए दिल दहला देने वाले डबल मर्डर कांड का पुलिस ने खौफनाक अंत कर दिया। सास और साले को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारने वाला आरोपी Afsar Khan मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया।

पिस्टल, खून से सना चाकू और कई खोखे बरामद

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घेराबंदी के दौरान सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। Anurag Arya ने बताया कि मौके से पिस्टल, खून से सना चाकू और कई खोखे बरामद हुए हैं।यह वारदात सोमवार को उस वक्त हुई थी जब पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बैठी थी।

वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका था

इसी दौरान आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर अपनी सास और साले पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका था। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल था, जिसे पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को ढेर कर खत्म कर दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *