मैनपुरी । आगरा मंडल के बेवर थाना क्षेत्र में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब अहमदाबाद से गांव लौटे 24 वर्षीय नेत्र परीक्षण अधिकारी प्रवीन कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोमवार रात गग्गरपुर पुल के पास हुआ, जहां पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

27 फरवरी को होली मनाने अपने गांव कमलपुर आए थे

प्रवीन कुमार, जो विजन एक्सप्रेस कंपनी में कार्यरत थे, 27 फरवरी को होली मनाने अपने गांव कमलपुर आए थे। सोमवार शाम वह अपने बड़े भाई ललित कुमार और गांव निवासी आकाश के साथ बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे। रात में घर वापस आते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई ललित और साथी आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हालत नाजुक होने पर ललित को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा और आकाश को पीजीआई सैफई रेफर किया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

प्रवीन के पिता राकेश कुमार ने बताया कि उनके दो बेटों में छोटा प्रवीन अब इस दुनिया में नहीं रहा और बड़ा बेटा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। फरवरी 2025 में प्रवीन ने कासगंज निवासी फरहाना से प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। प्रवीन की पत्नी चार माह की गर्भवती है और अपने पहले बच्चे के स्वागत को लेकर उत्साहित थे, लेकिन हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं।त्योहार के मौके पर हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़े : होम्योपैथिक उपायों से बालों की सेहत सुधारने के खास टिप्स, जानिए क्या कहती हैं डॉ. दीक्षिता पांडे

यह भी पढ़े : बर्थडे पार्टी बनी मौत की पार्टी, खेल-खेल में चली गोली से 13 साल के मासूम की मौत

यह भी पढ़े : चार हत्याओं से सनसनी: भाई के बचाव में उतरी बहन, बोली– ‘निरंकार ऐसा नहीं कर सकता

यह भी पढ़े : गाजियाबाद में यू-ट्यूबर हमले का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, एक साथी फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *