मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां रसोई गैस सिलिंडर ने पूरे परिवार की शांति छीन ली। बेवर कस्बे में रहने वाले एक परिवार में गैस खत्म होने से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी नाराज होकर मायके चली गई।

12 मार्च को खत्म हो गया था सिलिंडर

बताया जा रहा है कि शिव शंकर अग्रवाल के घर का सिलिंडर 12 मार्च को खत्म हो गया। अगले दिन जब वे नया सिलिंडर लेने पहुंचे, तो उन्हें चौंकाने वाला मैसेज मिला—उनकी बुकिंग पहले ही हो चुकी थी और सिलिंडर जारी भी कर दिया गया था।शिव शंकर के लिए यह किसी पहेली से कम नहीं था, क्योंकि उन्होंने न तो बुकिंग कराई थी और न ही सिलिंडर लिया था। एजेंसी से जवाब भी संतोषजनक नहीं मिला।

चूल्हे पर लौट आई रसोई,नाराजगी इतनी बढ़ी कि छोड़ दिया घर

गैस न होने की वजह से घर में खाना बनाना मुश्किल हो गया। मजबूरी में उनकी पत्नी रचना को चूल्हे पर खाना बनाना पड़ा। कुछ दिन तक तो जैसे-तैसे काम चला, लेकिन धीरे-धीरे नाराजगी बढ़ती चली गई।
आखिरकार हालात ऐसे बने कि रचना अग्रवाल गुस्से में घर छोड़कर अपने मायके सौरिख चली गईं। एक सिलिंडर की समस्या ने पूरे परिवार को बिखेर कर रख दिया।

सवालों के घेरे में गैस एजेंसी

इस घटना ने गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना बुकिंग सिलिंडर जारी होना उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बन गया है। यह घटना बताती है कि छोटी-सी घरेलू परेशानी भी अगर समय पर हल न हो, तो बड़ा विवाद बन सकती है—और कभी-कभी घर तक टूटने की कगार पर पहुंच जाता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *