लखनऊ । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ थाना गाजीपुर की टीम ने एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 523 ग्राम अवैध हेरोइन, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 620 रुपये नकद बरामद किए हैं।
डीजीपी के निर्देश पर की जा रही लगातार कार्रवाई
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था और अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के निर्देशन में की गई।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिलशाद (25 वर्ष) पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम चौरे दानूपट्टी, थाना मोतिगरपुर जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। उसे 9 मार्च 2026 को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सराय नौरंग अंडरपास के पास थाना जयसिंहपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
कीमत करीब 1 लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही
पुलिस जांच में अभियुक्त के कब्जे से 523 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड लाख 5 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद हुई। इसके अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 620 रुपये नकद भी मिले। इस संबंध में थाना जयसिंहपुर, सुल्तानपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बाराबंकी से एक व्यक्ति से सस्ते दामों पर खरीदते थे
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाराबंकी के एक व्यक्ति से सस्ते दामों में हेरोइन खरीदकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के गांवों और जिलों में बेचता था। इससे होने वाले मुनाफे से वह अपने शौक पूरे करता था। घटना के दिन भी वह हेरोइन बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।इस कार्रवाई में एएनटीएफ थाना गाजीपुर की टीम के साथ थाना जयसिंहपुर पुलिस ने भी सहयोग किया। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़े : मोहनलालगंज में दिव्यांग मां-बेटे की हत्या, पुलिस ने शुरू की गहन जांच
यह भी पढ़े : पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार
