गौतमबुद्धनगर । गौतमबुद्धनगर में सहकारी बैंक हैकिंग से जुड़े बड़े साइबर अपराध का खुलासा करते हुए पुलिस ने नाइजीरिया के दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई Yogi Adityanath के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इस अभियान का संचालन Rajeev Krishna के निर्देशन में किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह से जुड़े हैं, जो सहकारी बैंकों की कमजोर साइबर सुरक्षा का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये की अवैध निकासी की योजना बना रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह गिरोह पिछले एक सप्ताह से सक्रिय है। इसके बाद साइबर थाना, नॉलेज पार्क थाना और मेरठ जोन की साइबर कमांडो टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

60 से 80 करोड़ रुपये की राशि निकालकर खातों में स्थानांतरित की

जांच में पता चला कि यह गिरोह उन सहकारी बैंकों को निशाना बनाता था, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था अपेक्षाकृत कमजोर होती है। आरोपियों की योजना ऐसे बैंकों से करीब 60 से 80 करोड़ रुपये की राशि निकालकर अलग-अलग खातों में स्थानांतरित करने की थी, ताकि धन के स्रोत को छिपाया जा सके और बाद में इस रकम को विदेश भेजा जा सके।पुलिस के अनुसार 7 और 8 मार्च को सप्ताहांत के दौरान आरोपियों ने गुजरात के Bhavnagar स्थित एक सहकारी बैंक से करीब 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी भी की थी। आरोपियों ने यह लेन-देन ऐसे समय किया जब बैंक बंद थे, जिससे तुरंत धोखाधड़ी का पता न चल सके।

गिरफ्तार आरोपी एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क का हिस्सा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संबंधित एजेंसियों और बैंकों को सतर्क कर दिया, जिससे आगे होने वाली करोड़ों रुपये की संभावित धोखाधड़ी को समय रहते रोका जा सका।पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क का हिस्सा हैं, जिनके संबंध नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका में सक्रिय गिरोहों से जुड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इसी नेटवर्क से जुड़े एक अन्य गिरोह का भंडाफोड़ Gautam Buddha Nagar पुलिस ने वर्ष 2025 में भी किया था।पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *