कानपुर। आईपीएल के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी अमित मिश्रा की पत्नी और मॉडल गरिमा तिवारी ने उनके खिलाफ भारी आरोपों की झड़ी लगाई है। गरिमा ने कोर्ट में परिवाद दाखिल करते हुए कहा है कि पति, सास-ससुर और ननद–जेठानी मिलकर उन्हें लगातार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक प्रताड़ना देते रहे।

शादी के समय से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया

गरिमा ने आरोप लगाया कि शादी के समय से ही उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। शादी के दौरान ससुराल वालों ने हांडा सिटी कार और 10 लाख रुपये की मांग की थी, जबकि उन्हें केवल ढाई लाख रुपये दिए गए। इसके बाद भी सास, ससुर, ननद और जेठ–जेठानी लगातार दहेज की मांग करते रहे और गरिमा को मानसिक प्रताड़ना दी।

शराब के नशे में करता है गाली-गलौज

गरिमा ने कोर्ट में बताया कि अमित मिश्रा शराब के नशे में गाली–गलौज करता, उन्हें भूखा रखता, मॉडलिंग के पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लेता और बार-बार तलाक की धमकी देता। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अमित अन्य लड़कियों के साथ फोन और इंस्टाग्राम पर अनुचित संपर्क करता था, जिसका सामना उन्हें प्रतिदिन करना पड़ता था।

प्रताड़ना इतनी गंभीर थी कि गरिमा अवसाद में चली गईं

प्रताड़ना इतनी गंभीर थी कि गरिमा अवसाद में चली गईं और उनका मॉडलिंग का करियर भी प्रभावित हुआ। उन्होंने फिनायल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया, जिसे समय पर परिवार ने रोका। मार्च 2024 में दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्हें घर से निकाल दिया गया।

पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट में दाखिल किया परिवाद

गरिमा के अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, इसलिए कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। गरिमा का कहना है कि उन्हें मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक और आर्थिक प्रताड़ना अभी भी जारी है, और अब उनकी सुरक्षा व न्याय की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े : टी-20 विश्वकप विजेता कुलदीप का भव्य विवाह: 14 मार्च को मसूरी में सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

यह भी पढ़े : संभल में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद-दरगाह अवैध घोषित, इमाम पर 7 करोड़ का जुर्माना

यह भी पढ़े : मोहनलालगंज में दिव्यांग मां-बेटे की हत्या, पुलिस ने शुरू की गहन जांच

यह भी पढ़े : पिता ने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

यह भी पढ़े : मथुरा में दो युवकों ने किशोरी को खेत में लेकर जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *