एसएमयूपीन्यूज,डेस्क। फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए तीसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है। शुरुआती रुझानों के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन करीब 51.60 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है, जिससे इसका कुल कलेक्शन तेजी से बढ़ रहा है।

कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया

फिल्म ने तीसरे दिन की कमाई के मामले में अपने पहले भाग से बेहतर प्रदर्शन किया है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। इनमें शाहरुख खान की ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी सुपरहिट फिल्में भी शामिल हैं, जिनकी तीसरे दिन की कमाई क्रमशः 77.83 करोड़ और 46.27 करोड़ रुपये रही थी।

‘पुष्पा 2’ ने तीसरे दिन 119.25 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की

हालांकि मजबूत कमाई और लगातार मिल रहे दर्शक समर्थन के बावजूद ‘धुरंधर 2’ अब भी अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2’ के तीसरे दिन के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई। ‘पुष्पा 2’ ने तीसरे दिन 119.25 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई कर इंडस्ट्री में बड़ा रिकॉर्ड कायम किया था।फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार फिलहाल स्थिर है और अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो आने वाले दिनों में इसका कलेक्शन और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े : क्रिकेट खेलते वक्त दर्दनाक हादसा: 13 वर्षीय ऋषभ के गले से आर-पार हुआ सरिया, 3.5 घंटे चला ऑपरेशन

यह भी पढ़े : कौन थे ‘फरसा वाले बाबा’? मौत के बाद मथुरा में भड़का गुस्सा, हाईवे पर बवाल

यह भी पढ़े : यूपी STF की बड़ी कार्रवाई: शुभम लोनकर गैंग का सदस्य गिरफ्तार, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का आरोपी दबोचा

यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड सचिवालय कर्मी वृद्धा की संदिग्ध हालात में हत्या, घर में मिला शव

यह भी पढ़े : आईपीएल से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *