लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण के लोकार्पण और तीसरे व चौथे चरण के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने पाकिस्तान और आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान BrahMos missile के जरिए पाकिस्तान को ऐसा करारा जवाब दिया गया कि वह दोबारा ऐसी हरकत करने की सोच भी नहीं सकता।गोमती नदी के तट पर स्थित Jhulelal Park में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की सेना पूरी तरह सतर्क है और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले हर मंसूबे को करारा जवाब दिया जाएगा।

डिफेंस सेक्टर में भी यह शहर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा

रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ का तेजी से विकास हो रहा है और डिफेंस सेक्टर में भी यह शहर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां ब्रह्मोस मिसाइल और एयरोस्पेस से जुड़े कार्य हो रहे हैं, जिससे लखनऊ देश की सुरक्षा व्यवस्था से भी गहराई से जुड़ गया है।कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि लोग उन्हें ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से जानते हैं। उन्होंने कहा कि बुलडोजर केवल अवैध निर्माण हटाने का ही नहीं, बल्कि विकास की नई जमीन तैयार करने का भी प्रतीक है।

लखनऊ से कानपुर की यात्रा महज 35 से 45 मिनट में पूरी हो सकेगी

उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में लखनऊ से कानपुर की यात्रा महज 35 से 45 मिनट में पूरी हो सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर और जापान की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति और परंपरा को बनाए रखते हुए निवेशकों को आकर्षित किया, जिसका सकारात्मक परिणाम प्रदेश को मिला है।इस मौके पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर परियोजना अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर तैयार की गई है और इसके लिए शासन से अलग से धन नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार लखनऊ को एआई सिटी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए संसाधनों की व्यवस्था कर ली गई है।

लखनऊ अब इमर्जिंग टेक्नोलॉजी का केंद्र बनकर उभर रहा : योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्मोस जैसे अत्याधुनिक रक्षा प्रोजेक्ट में काम करने वाले इंजीनियरों में बड़ी संख्या पॉलिटेक्निक और सरकारी कॉलेजों से निकले युवाओं की है। उन्होंने कहा कि लखनऊ अब इमर्जिंग टेक्नोलॉजी का केंद्र बनकर उभर रहा है। समारोह में राज्यसभा सदस्य Dinesh Sharma, उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak, कैबिनेट मंत्री Suresh Khanna, लखनऊ की महापौर Sushma Kharkwal, पूर्व मंत्री Mahendra Singh समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *