पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया । नीतीश कुमार ने यह कदम राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उठाया।विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वे विकासशील मुख्यमंत्री हैं। अब केंद्र जा रहे है। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास को देखा है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार कार्य किया जा रहा है। उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह विधानसभा में पटना के बांकीपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया, ”बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन एवं कार्यकर्ता साथी, जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। पिछले 20 वर्षों में पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है।”

बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया

उन्होंने लिखा, ”मैंने सदैव अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया । इसी का प्रतिफल है कि यहां की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार पांच बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का सौभाग्य प्रदान किया। सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, दोनों ही स्थानों का उपयोग मैंने अपने क्षेत्र और बिहार की जनता की आवाज उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग निकालने के लिए किया। बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में मुझे सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ विधायकों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। मैंने अपने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों का समाधान जनता और कार्यकर्ताओं के सुझावों से ही निकाला है।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *