लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी में कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम खुशियों का माहौल कुछ ही सेकंड में चीख-पुकार में बदल गया। जन्मदिन की पार्टी के दौरान अचानक चली गोली ने 13 वर्षीय उनैज की जिंदगी छीन ली।
बच्चे घबरा गए और परिजनों को सूचना दी
जानकारी के मुताबिक, उनैज अपने तीन नाबालिग दोस्तों के साथ एक दोस्त के बर्थडे सेलिब्रेशन में गया था। इसी दौरान घर में मौजूद असलहे से कथित तौर पर खेल-खेल में फायरिंग हो गई और गोली सीधे उनैज को जा लगी। गोली लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। बच्चे घबरा गए और परिजनों को सूचना दी गई।परिजन घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और कॉलोनी में सन्नाटा छा गया।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल शस्त्र को कब्जे में लिया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और घटना में इस्तेमाल शस्त्र को कब्जे में ले लिया गया है। तीनों नाबालिग बच्चों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।एक जन्मदिन, जो यादगार बनना था, वह मातम में बदल गया। अब सवाल उठ रहा है—घर में हथियार बच्चों की पहुंच तक कैसे पहुंचा?फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : लखनऊ में सनसनी: बेटे ने की पिता की हत्या, फिल्म से सीखा शव के टुकड़े करने का तरीका
यह भी पढ़े : पिता की हत्या के बाद बहन से लिपटकर फूट-फूटकर रोया अक्षत, थाने में छलक पड़ा दर्द
