लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में इन दिनों एक खास शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा है। Bareilly की एसपी दक्षिणी Anshika Verma और Sambhal के एसपी Krishna Kumar Bishnoi (केके बिश्नोई) जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों की शादी को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

संगम नगरी से जुड़ने जा रहा राजस्थान का परिवार

दरअसल, राजस्थान के बाड़मेर से जुड़े प्रतिष्ठित बिश्नोई परिवार का रिश्ता अब उत्तर प्रदेश के संगम नगरी Prayagraj से जुड़ने जा रहा है। दोनों परिवारों की मुलाकात के बाद रिश्ता तय हुआ और अब शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। शादी के कार्ड छप चुके हैं और तीन दिवसीय भव्य वैवाहिक समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विवाह समारोह की शुरुआत 28 मार्च से होगी

जानकारी के मुताबिक विवाह समारोह की शुरुआत 28 मार्च से होगी। उसी दिन Barmer में स्थित कृष्ण निवास से बारात निकलेगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह की रस्में निभाई जाएंगी। 29 मार्च की सुबह विदाई का कार्यक्रम होगा, जबकि 30 मार्च को Jodhpur के एक लग्जरी रिसॉर्ट में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इससे पहले महिला संगीत का रंगारंग कार्यक्रम भी रखा गया है।

आईपीएस कृष्ण बाड़मेर के एक प्रतिष्ठित बिश्नोई परिवार से रखते है ताल्लुक

आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई वर्ष 2018 बैच के अधिकारी हैं और मूल रूप से बाड़मेर के एक प्रतिष्ठित बिश्नोई परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हाल ही में संभल में हुए चर्चित मस्जिद प्रकरण के बाद उनकी कार्यशैली काफी सुर्खियों में रही थी। उन्हें मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के भरोसेमंद अधिकारियों में भी गिना जाता है।

अंशिका मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली

वहीं आईपीएस अंशिका वर्मा 2021 बैच की अधिकारी हैं और मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी से सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईपीएस बनने का सपना पूरा किया। वर्तमान में वह बरेली में एसपी दक्षिणी के पद पर तैनात हैं और महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम तथा तकनीकी आधारित पुलिसिंग में उनकी कार्यशैली की खूब सराहना होती है।मार्च 2025 में दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला शिखर सम्मेलन में उन्हें वुमेन आइकन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तियों के भी समारोह में शामिल होने की संभावना

बताया जा रहा है कि इस हाई-प्रोफाइल शादी में बरेली के एसएसपी Anurag Arya समेत कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियों के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है।कुल मिलाकर दो तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों की यह शादी पुलिस और प्रशासनिक हलकों में इन दिनों चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है और इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *