नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 32 स्थित एक सोसाइटीज में रहने वाली 21 वर्षीय बीटेक की छात्रा ने रविवार सुबह को 28वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिला बस्ती उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि अर्पिता(21) पुत्री संजय निवासी डी- ब्लॉक सेक्टर 32 अमौर सोसायटी ने आज सुबह को अपने फ्लैट के 28 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम मंडेरवा थाना मंडेरवा जिला बस्ती उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी

थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के पिता मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पंजाब के एक यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेरोजगारी से तंग एमबीए छात्र ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 27 की एक पीजी में रहने वाले एमबीए पास युवक ने बेरोजगारी से तंग होकर अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह मूल रूप से जनपद बरेली के रहने वाले थे।

बरेली का रहने वाला था युवक

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पार्थ गौतम पुत्र धरणीधर गौतम उम्र 23 वर्ष निवासी जनपद बरेली नोएडा के सेक्टर 27 से स्थित एक पीजी में रहते थे। वह एमबीए पास थे, तथा नौकरी की तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नौकरी नहीं मिलने से वह अवसाद में थे। बीती रात को उन्होंने अपनी पीजी में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले अर्पित निवासी पंचशील ग्रीन सोसायटी उम्र 26 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले सोनू उर्फ रजनीकांत उम्र 32 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना प्रभारी अमित काकरान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *