लखनऊ । राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता ने एक युवक की जान बचा ली। सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट के जरिए आत्महत्या का संकेत देने वाले 24 वर्षीय युवक को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।जानकारी के मुताबिक, युवक ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया था, जिसमें उसने अपनी जिंदगी खत्म करने के संकेत दिए थे।

पारिवारिक विवाद के चलते काफी समय से मानसिक तनाव में था

पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए पुलिस को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत एक्शन लिया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम बिना देरी किए युवक के घर पहुंची और उससे बातचीत की। जांच में सामने आया कि युवक शादी कार्ड छापने का काम करता है और पारिवारिक विवाद के चलते काफी समय से मानसिक तनाव में था।पुलिस अधिकारियों ने युवक को समझाते हुए जीवन का महत्व बताया और उसे सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

काउंसलिंग के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार किया

काउंसलिंग के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का भरोसा दिया।इसके बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मानवीय पहल के लिए परिवार ने पुलिस का आभार जताया और कहा कि समय रहते कार्रवाई न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए ऐसे संवेदनशील मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि समय रहते लोगों की मदद की जा सके और किसी अनहोनी को टाला जा सके।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सजा कुलदीप का ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी से लेकर क्रिकेट और राजनीति की बड़ी हस्तियां पहुंचीं

यह भी पढ़े : कानपुर में बच्ची के साथ दरिंदगी, हत्या के बाद शव को खेत में गाड़ा, मचा हड़कंप

यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका, 37 सीटों में से 22 पर एनडीए का कब्जा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *