मैनपुरी । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा (आटपुरा) में मंगलवार रात टीनशेड गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

घर के बाहर टीनशेड के नीचे सो रहे थे

जानकारी के अनुसार, बृजेश सिंह जाटव अपने परिवार के साथ घर के बाहर टीनशेड के नीचे सो रहे थे। देर रात अचानक कच्ची दीवार पर रखा टीनशेड भरभराकर नीचे गिर पड़ा, जिससे नीचे सो रहे सभी लोग उसकी चपेट में आ गए।इस हादसे में परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरावली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 40 वर्षीय रूबी, 8 वर्षीय दिलीप और 13 वर्षीय देवी को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी

वहीं, हादसे में घायल बृजेश, 15 वर्षीय गुड़िया और 5 वर्षीय पल्लवी का अस्पताल में इलाज जारी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह कमजोर कच्ची दीवार और उस पर रखा भारी टीनशेड बताया जा रहा है।इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *