बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुए विवाद में बारहवीं के छात्र की चाकू से गोद अधमरा कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।

दोस्त मानव राजपूत ने घर से बुलाकर ले गया था

सैनिक कॉलोनी निवासी छात्र शिवा पटेल (17) को शुक्रवार शाम उसके दोस्त मानव राजपूत ने घर से बुलाकर ले गया था। परिजनों का आरोप है कि वह उसे संजयनगर के चार खंभा इलाके में ले गया, जहां पहले से ही कई युवक मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोपितों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए

आरोप है कि गौरव, कृष्णा, पारस, रचित समेत अन्य युवकों ने शिवा को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपितों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल शिवा को आरोपित मौके पर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए।अस्पताल में डॉक्टरों ने शिवा का ऑपरेशन किया, लेकिन उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

शनिवार सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने मृतक के पिता केहरी सिंह की तहरीर पर पांच नामजद समेत आठ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *