लखनऊ । 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग के बाद भी आगे की प्रक्रिया शुरू न होने पर नाराजगी जताई और धरने पर बैठ गए।

जल्द आगे की कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशक Pratap Singh Baghel से मुलाकात की। उन्होंने अभ्यर्थियों को जल्द आगे की कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभ्यर्थी इससे संतुष्ट नहीं हुए और धरना जारी रखा।

भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग कर रहे थे

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को वहां से हटाया और बसों के जरिए उन्हें Eco Garden Lucknow भेज दिया।बताया जा रहा है कि इस दौरान 69000 शिक्षक भर्ती के साथ ही गणित-विज्ञान भर्ती के अभ्यर्थी भी बड़ी संख्या में निदेशालय पहुंचे थे और भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग कर रहे थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *