लखनऊ । उत्तर प्रदेश में होली के बाद गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में पिछले चार–पांच दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया

बुधवार को 15 से अधिक जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 30.4°C और न्यूनतम 15.4°C रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को दिन और रात के तापमान में करीब दो डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि शनिवार तक अधिकतम तापमान 32°C और 4 मार्च तक 34-35°C तक पहुंच सकता है।

बांदा में भी पारा 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा

प्रदेश में बुधवार को हमीरपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.2°C दर्ज किया गया। वहीं वाराणसी और बांदा में भी पारा 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रशांत महासागर में सक्रिय ला नीना के कमजोर पड़ने का असर उत्तर भारत के मौसम पर दिख रहा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन में तपिश बढ़ेगी और गर्मी का असर तेज बना रहेगा।

यह भी पढ़े : लखनऊ में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला, बेटे की बेरुखी से हर कोई हैरान

यह भी पढ़े : बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आयकर का छापा, डायरी मिलने से बढ़ी सियासी हलचल

यह भी पढ़े : लखनऊ में पिता की चिता, बेटे की सलाखें… एक घर उजड़ने की मार्मिक कहानी

यह भी पढ़े : प्रदेश में बिजली संकट: 5000 मेगावाट उत्पादन इकाइयां बंद, ग्रामीण उपभोक्ता परेशान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *