लखनऊ । यूपी के फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेवली मोड़ पर करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

निमंत्रण में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे

पुलिस के अनुसार, सिधांव गांव निवासी आकाश यादव (25) अपने साथियों सौरभ द्विवेदी (28) और उमेश पाल के साथ किसी निमंत्रण कार्यक्रम से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे। उसी समय दूसरी ओर से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरई निवासी गजराज पाल उर्फ पिंटू (35) भी बहुआ की ओर से निमंत्रण में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे।

चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर भेजा

मेवली मोड़ पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने सौरभ द्विवेदी, गजराज पाल उर्फ पिंटू और आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल उमेश पाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। मृतकों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बताई जा रही है।बहुआ चौकी प्रभारी अंबरीश मिश्रा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *