महोबा। जिले में कानपुर–सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मीना पैलेस में आयोजित शादी समारोह से काम खत्म कर लौट रहीं महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप/लोडर ने पीछे से कुचल दिया। हादसा तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर के पास हुआ। दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

ऐसे हुआ हादसा

कल्याण सागर निवासी स्व. फूलचंद्र की पत्नी भगवती (50), डाकबंगला निवासी स्व. बालकिशन की पत्नी गीता (35), भटीपुरा निवासी शंभू की पत्नी तुलसिया (65), उनकी बहू राजकुमारी उर्फ कपूरी (40) और भटीपुरा निवासी कालीचरण की पत्नी श्यामारानी (40) हाईवे स्थित मीना पैलेस में पूड़ी बनाने के लिए मजदूरी पर गई थीं। काम खत्म होने के बाद सभी महिलाएं पैदल घर लौट रही थीं, तभी छतरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप/लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी।

तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

हादसे में भगवती और श्यामारानी की मौके पर ही मौत हो गई। गीता ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तुलसिया और राजकुमारी को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी

श्यामारानी के बेटे संतोष ने पिकअप चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार बताया जा रहा है।दुर्घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़े : तंगहाली की मार: अमांपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सन्नाटा

यह भी पढ़े: बीएचयू में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बिरला हॉस्टल के बाहर छात्र पर 4 राउंड गोलीबारी

यह भी पढ़े : नौ साल बाद मुस्कुराए शिक्षामित्र: विधानसभा में सीएम की घोषणा से मानदेय लगभग दोगुना

यह भी पढ़े : शादी के 24 घंटे बाद दूल्हा लापता! डांसर संग फरार होने से अलीगढ़ में सनसनी, ब्लैकमेलिंग के आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *