रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में 10वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा थाना टांडा क्षेत्र के सरकथल गांव के पास हुआ।
तीन छात्रों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई
सुबह करीब साढ़े 7 बजे चारों छात्र बाइक से परीक्षा केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन छात्रों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया।
मृतकों में अरुण सैनी मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला
डॉक्टरों ने मनु चौहान, विनय शर्मा और अरुण सैनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि विनीत पुत्र ज्ञान सिंह को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। मृतकों में अरुण सैनी मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला था और अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। विनय और मनु दढ़ियाल क्षेत्र के निवासी और पड़ोसी बताए गए हैं।
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
घटना पर पुलिस अधीक्षक विधा सागर मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर चालक और वाहन को हिरासत में ले लिया गया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परीक्षा देने निकले छात्रों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े : तंगहाली की मार: अमांपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सन्नाटा
यह भी पढ़े: बीएचयू में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बिरला हॉस्टल के बाहर छात्र पर 4 राउंड गोलीबारी
यह भी पढ़े : नौ साल बाद मुस्कुराए शिक्षामित्र: विधानसभा में सीएम की घोषणा से मानदेय लगभग दोगुना
