लखनऊ। उत्तर प्रदेश में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। वाराणसी और आजमगढ़ में कचहरी परिसरों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया।

वाराणसी में डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता तैनात

वाराणसी में दो दिन पहले जिला जज के आधिकारिक ईमेल पर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सोमवार को अवकाश के बाद जैसे ही न्यायालय खुला, पूरे परिसर में डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल टीम ने गहन तलाशी ली। एसीपी कैंट के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रवेश द्वारों, न्यायालय कक्षों और पार्किंग क्षेत्रों तक बारीकी से जांच की गई।इससे पहले भी एहतियातन परिसर खाली कराया गया था और एसटीएफ व एटीएस की टीमों ने जांच-पड़ताल की थी। जिला जज संजीव शुक्ला ने सुरक्षा के मद्देनजर परिसर खाली कराने का अनुरोध किया था। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

आजमगढ़ में भी ईमेल से धमकी

वहीं आजमगढ़ के दीवानी न्यायालय परिसर को भी सोमवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे कैंपस को खाली कराकर चारों तरफ घेराबंदी कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने एक-एक कोने की गहन तलाशी ली, हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है।दोनों मामलों में पुलिस प्रशासन धमकी देने वालों की पहचान और स्रोत का पता लगाने में जुटा है। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए प्रदेश के न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

यह भी पढ़े : विदाई से पहले खुला राज, दूल्हा निकला किन्नर — बारात में मचा हड़कंप

यह भी पढ़े : हाईवे पर दिनदहाड़े वकील की हत्या: शोएब किदवई उर्फ बॉबी मर्डर केस में 5 टीमें जांच में जुटीं

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड की सियासत में भूचाल: नसीमुद्दीन की एंट्री से सपा को नई धार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *