लखनऊ । कानपुर देहात के साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के बाद ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। 23 नवंबर को धूमधाम से शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची तो सुहागरात पर ही उसने पति से दूरी बनाने की बात कह दी। दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन किसी और युवक से प्रेम करती है और उसी के पास जाने की जिद पर अड़ी रही।
दुल्हन ने कथित तौर पर जान देने की धमकी दे डाली
युवक के मुताबिक उसने परिवार की इज्जत और रिश्ते को बचाने के लिए करीब ढाई महीने तक चुप्पी साधे रखी। वह उम्मीद करता रहा कि समय के साथ सब सामान्य हो जाएगा, लेकिन स्थिति और बिगड़ती चली गई। बीते बुधवार को उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की तो दुल्हन ने कथित तौर पर जान देने की धमकी दे डाली। आरोप है कि उसने खुद को कमरे में बंद कर साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
परिजनों ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह उसे बचाया
घटना से घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह उसे बचाया। इस पूरे घटनाक्रम से दहशत में आया युवक गुरुवार को थाने पहुंच गया और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। उसने अपनी पत्नी द्वारा दी गई धमकियों के कुछ ऑडियो साक्ष्य भी पुलिस को सौंपने की बात कही है।थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते और काउंसलिंग के जरिए मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल यह पारिवारिक विवाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़े : “सास-दामाद का इश्क बना संगीन जंग” 10 माह बाद थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा
यह भी पढ़े : अंधविश्वास या पारिवारिक तनाव, पांच लाशों ने खड़े किए बड़े सवाल
