लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 में योगी सरकार ने उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 तथा उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2026 को बहुमत से पारित करा लिया। दोनों विधेयक उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने सदन में प्रस्तुत किए।

इससे आसपास के 23 महाविद्यालय संबद्ध होंगे

मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उच्च शिक्षा को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाकर ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों तक विश्वविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं।संशोधन विधेयक के तहत ज्ञानपुर (भदोही) स्थित काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय को उन्नत कर विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे आसपास के 23 महाविद्यालय संबद्ध होंगे और हजारों छात्रों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा व शोध के अवसर मिलेंगे।

सुखदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त

द्वितीय संशोधन विधेयक के माध्यम से शाहजहांपुर स्थित मुमुक्षु आश्रम ट्रस्ट की शैक्षिक इकाइयों को उच्चीकृत कर स्वामी सुखदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया गया है। ट्रस्ट ने एमओयू के तहत अपनी भूमि और संसाधन सरकार को हस्तांतरित किए हैं। इससे 60 क्षेत्रीय महाविद्यालय संबद्ध होंगे और युवाओं को शिक्षा व रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।मंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुए हैं और कई नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं। सरकार की नीति हर जिले तक विश्वविद्यालय पहुंचाने, गुणवत्ता सुधार, शोध, कौशल विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

यह भी पढ़े : विदाई से पहले खुला राज, दूल्हा निकला किन्नर — बारात में मचा हड़कंप

यह भी पढ़े : हाईवे पर दिनदहाड़े वकील की हत्या: शोएब किदवई उर्फ बॉबी मर्डर केस में 5 टीमें जांच में जुटीं

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड की सियासत में भूचाल: नसीमुद्दीन की एंट्री से सपा को नई धार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *