लखनऊ । 20 फरवरी की तड़के सुबह साढ़े चार बजे घर के अंदर जो हुआ, उसने हर किसी को सन्न कर दिया। आरोप है कि बेटे अक्षत ने अपने ही पिता मानवेंद्र को गोली मार दी — और यह सब उसकी बहन कृति की आंखों के सामने हुआ।सबसे बड़ा सवाल यह है कि उसी घर में मौजूद परिवार को गोली चलने की आवाज तक क्यों नहीं सुनाई दी? परिजनों का कहना है कि सभी सो रहे थे, लेकिन इस बयान ने रहस्य और गहरा दिया है।

बहन बनी चश्मदीद

बताया जा रहा है कि मानवेंद्र अपने बेटे और बेटी के साथ एक ही बिस्तर पर सो रहे थे। उसी दौरान अक्षत ने कथित तौर पर पिता को गोली मार दी। घटना के बाद से कृति सदमे में है। पुलिस उसे सरकारी गवाह बनाने की तैयारी कर रही है।

‘पापा, आप कहां हो…’

हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद अक्षत ने पिता के लापता होने की अफवाह फैलाई। उसने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर दोस्तों को जोड़ा और मैसेज करता रहा— “पापा, आप कहां हो… वापस आ जाओ…”।

सूत्रों के मुताबिक, वह खुद ही तलाश का नाटक करता रहा ताकि किसी को शक न हो।

खून के निशान मिटाने की कोशिश

कमरे में खून बिखरा हुआ था। आरोप है कि अक्षत बाजार से पेंट लाकर दीवारों पर लगे खून के छींटों को छिपाने की कोशिश करता रहा।

पुलिस की जांच तेज

पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हुई है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों के टूटने और विश्वास के बिखरने की खौफनाक कहानी बन गया है। अब सबकी नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर है।

यह भी पढ़े : तंगहाली की मार: अमांपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सन्नाटा

यह भी पढ़े : शादी के 24 घंटे बाद दूल्हा लापता! डांसर संग फरार होने से अलीगढ़ में सनसनी, ब्लैकमेलिंग के आरोप

यह भी पढ़े: बीएचयू में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बिरला हॉस्टल के बाहर छात्र पर 4 राउंड गोलीबारी

यह भी पढ़े : नौ साल बाद मुस्कुराए शिक्षामित्र: विधानसभा में सीएम की घोषणा से मानदेय लगभग दोगुना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *