नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में एक शर्मनाक और चौकाने वाली घटना सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को ढकने के लिए परिजनों से तीन हजार रुपये की मांग की गई!सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि परिजनों को खुद शव को पोस्टमार्टम के कपड़े में रखना पड़ा, जो सरकारी नियमों के बिल्कुल खिलाफ है।
मामले ने सियासी और सामाजिक हलचल पैदा कर दी
इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालों की बौछार कर दी है। नियमों के अनुसार, सरकारी पोस्टमार्टम हाउस में शव को ढकने जैसी मूलभूत सुविधा बिलकुल निशुल्क होनी चाहिए।परिजनों की तरफ से अभी तक सीएमओ को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद मामले ने सियासी और सामाजिक हलचल पैदा कर दी है।
यह घटना सरकारी व्यवस्था में गंभीर खामियों का सबूत
विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना सरकारी व्यवस्था में गंभीर खामियों का सबूत है, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है। इस प्रकार से स्वास्थ्य विभाग में इस तरह खामिया लगातार उजागर होती रहती है। इसके बाद भी उन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। विभाग द्वारा तमाम प्रकार के दावे किये जाते है लेकिन जमीन स्तर पर फेल नजर आ रहे है।
यह भी पढ़े : सिर्फ दो घंटे में लखनऊ से दिल्ली पहुंचाएगी बुलेट ट्रेन
यह भी पढ़े : बजट 2026‑27: सरकार ने किसानों, आम जनता और राज्यों के लिए बड़ी राहतों का ऐलान किया
यह भी पढ़े : मुंबई-दिल्ली रूट से एमडीएम तस्करी का खुलासा, आगरा में दो सप्लायर गिरफ्तार
