लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद देर रात ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया। खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और करीब तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे।

रिंकू के लिए मुश्किल घड़ी

पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ही अपने पिता से मिलने पहुंचे थे। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले वह टीम के साथ दोबारा जुड़ गए थे। पिता के निधन की खबर मिलते ही रिंकू तुरंत वापस लौट रहे हैं। अब तक यह साफ नहीं है कि वह टूर्नामेंट में आगे टीम इंडिया का हिस्सा बनेंगे या नहीं।

पिता की मेहनत और योगदान

खानचंद सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने बेटे रिंकू के क्रिकेट सपने को पूरा करने में पूरा सहयोग किया। रिंकू ने भी शुरुआत में सिलिंडर वितरण के काम में पिता का हाथ बंटाया और गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बनाई।

प्रेरणादायक क्रिकेट करियर

रिंकू सिंह ने भारतीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और मैच जिताऊ पारियों के लिए जाने जाने वाले रिंकू के क्रिकेट करियर में उनके पिता की प्रेरणा और समर्थन हमेशा अहम भूमिका निभाता रहा।

यह भी पढ़े : तंगहाली की मार: अमांपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सन्नाटा

ह भी पढ़े: बीएचयू में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बिरला हॉस्टल के बाहर छात्र पर 4 राउंड गोलीबारी

यह भी पढ़े : नौ साल बाद मुस्कुराए शिक्षामित्र: विधानसभा में सीएम की घोषणा से मानदेय लगभग दोगुना

यह भी पढ़े : शादी के 24 घंटे बाद दूल्हा लापता! डांसर संग फरार होने से अलीगढ़ में सनसनी, ब्लैकमेलिंग के आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *