लखनऊ। लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस के विधानसभा घेराव ऐलान के बाद सियासी पारा चढ़ गया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कई नेता और कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मनरेगा, कानून-व्यवस्था और शंकराचार्य से जुड़े मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। उसी के तहत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजधानी पहुंचे थे।
बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, पुलिस अलर्ट
इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है, जिसे देखते हुए पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर थी। जब प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।घटनास्थल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना, राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, विधायक वीरेंद्र चौधरी समेत कई सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
कई नेताओं को नजरबंद किया गया
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस नेताओं को नजरबंद भी किया है। इसके बावजूद प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे।फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है। विधानसभा सत्र के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
यह भी पढ़े : विदाई से पहले खुला राज, दूल्हा निकला किन्नर — बारात में मचा हड़कंप
यह भी पढ़े : बुंदेलखंड की सियासत में भूचाल: नसीमुद्दीन की एंट्री से सपा को नई धार
यह भी पढ़े : योगी का विपक्ष पर तीखा हमला: “उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बना उत्तर प्रदेश”
यह भी पढ़े : CBSE बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 10वीं में दो बार एग्जाम का बड़ा फैसला और सख्त नियम लागू
