लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार की देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छह पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कई जिलों में एसडीएम, एडीएम और नगर मजिस्ट्रेट स्तर पर बदलाव किए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार
राजेश चंद को एसडीएम गाजीपुर से एडीएम (न्यायिक) मैनपुरी बनाया गया है।
विकास यादव को राजस्व परिषद से संबद्धता समाप्त कर एसडीएम अंबेडकर नगर तैनात किया गया है।
बृजपाल सिंह को एसडीएम देवरिया से एडीएम (न्यायिक) लखीमपुर खीरी भेजा गया है।
इसके अलावा
राजेश कुमार मिश्रा को नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या से सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
संजीव कुमार उपाध्याय को विशेष कार्याधिकारी प्रयागराज विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या बनाया गया है।
अर्चना अग्निहोत्री को राजस्व परिषद से संबद्धता समाप्त कर एसडीएम मऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
माना जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक मजबूती और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किया गया है। शासन स्तर पर आने वाले दिनों में और तबादलों की संभावना भी जताई जा रही है।
यह भी पढ़े : विदाई से पहले खुला राज, दूल्हा निकला किन्नर — बारात में मचा हड़कंप
यह भी पढ़े : बुंदेलखंड की सियासत में भूचाल: नसीमुद्दीन की एंट्री से सपा को नई धार
यह भी पढ़े : योगी का विपक्ष पर तीखा हमला: “उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बना उत्तर प्रदेश”
यह भी पढ़े : CBSE बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 10वीं में दो बार एग्जाम का बड़ा फैसला और सख्त नियम लागू
