लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के मदेयगंज थाना क्षेत्र स्थित खाले का पुरवा मोहल्ले में 20 वर्षीय इंटर की छात्रा चित्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार देर रात की है। परिजनों का कहना है कि 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर वह तनाव में थी, जिससे यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।

चित्रा नारी शिक्षा निकेतन में कक्षा-12 की छात्रा थी

चित्रा के पिता राकेश निषाद राजगीर का काम करते हैं। उनके मुताबिक, चित्रा नारी शिक्षा निकेतन में कक्षा-12 की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी बबीता के साथ अयोध्या स्थित ससुराल गए थे। घर पर चित्रा और उसकी दो बड़ी बहनें सुषमा व रश्मि थीं।शाम को दोनों बहनें चचेरी बहन के रिसेप्शन में शामिल होने पास के लॉन में चली गईं, जबकि चित्रा घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। रात करीब 11:30 बजे जब दोनों बहनें लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो मोहल्ले वालों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

सूचना मिलते ही माता-पिता भी अयोध्या से लौट आए

कमरे में पहुंचने पर चित्रा का शव पाइप से रबड़ की पट्टी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलते ही माता-पिता भी अयोध्या से लौट आए। पिता का कहना है कि चित्रा बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी तनाव में थी और इसी वजह से वह रिसेप्शन में भी शामिल नहीं हुई थी।मामले में अंजनी कुमार सिंह, एसओ मदेयगंज ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के सही कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : टी20 विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर 61 रन से ऐतिहासिक जीत, अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

यह भी पढ़े : विदाई से पहले खुला राज, दूल्हा निकला किन्नर — बारात में मचा हड़कंप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *