लखनऊ । यूपी की राजधानी के माल क्षेत्र के जलौली निवासी 40 वर्षीय सीमा ने मंगलवार सुबह अपने खेत में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के सामने उसकी 10 वर्षीय बेटी दिव्यांशी और 3 वर्षीय बेटी रुचि थीं। बेटियां बार-बार मां को बचाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन सफल नहीं हो सकीं।

सीमा को पथरी और कमर दर्द की समस्या थी

सीमा की मां कलावती ने दामाद जितेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, किसान जितेंद्र का कहना है कि सीमा को पथरी और कमर दर्द की समस्या थी और वह कई सालों से इलाज करवा रही थीं। मंगलवार सुबह जब वह खेत में थे, घर पर बेटियां और बेटा सागर मौजूद थे।

मां ने जान देने की बात कही और घर से बाग की ओर चली गई

दिव्यांशी ने बताया कि सुबह 8:30 बजे मां ने जान देने की बात कही और घर से बाग की ओर चली गई। उसकी मौसी रेनू ने पहले उसे समझाकर घर वापस ले आई थी। एक घंटे बाद सीमा शौच की बात कहकर फिर बाग की ओर गई और बेटियां भी उसके पीछे दौड़ीं। बाग में उन्होंने देखा कि मां पेड़ पर चढ़कर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा रही थी। जब दिव्यांशी पेड़ पर चढ़ी, तो सीमा ने उसे धक्का दे दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह का पता लगेगा

कुछ समय बाद गांव के लोग बाग में पहुंचे और सीमा का शव फंदे से लटका पाया।इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि बीमारी और लगातार दर्द से तंग आकर सीमा ने आत्महत्या की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह का पता लगेगा। फिलहाल पुलिस को कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं मिली है।

यह भी पढ़े : तंगहाली की मार: अमांपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सन्नाटा

यह भी पढ़े : शादी के 24 घंटे बाद दूल्हा लापता! डांसर संग फरार होने से अलीगढ़ में सनसनी, ब्लैकमेलिंग के आरोप

यह भी पढ़े: बीएचयू में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बिरला हॉस्टल के बाहर छात्र पर 4 राउंड गोलीबारी

यह भी पढ़े : नौ साल बाद मुस्कुराए शिक्षामित्र: विधानसभा में सीएम की घोषणा से मानदेय लगभग दोगुना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *