गोंडा । यूपी में गोंडा के दत्तनगर इलाके में जमीन के विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि एक परिवार उजड़ गया। सुभाष मिश्रा (67) की रविवार दोपहर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। हमले में उनके परिवार के तीन सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

नौ बीघा जमीन को लेकर तीन साल से विवाद चल रहा था

बताया जा रहा है कि नौ बीघा जमीन को लेकर तीन साल से विवाद चल रहा था। हाल ही में फैसला सुभाष मिश्रा के पक्ष में आया था। रविवार को वह ट्रैक्टर लेकर खेत की जोताई करने पहुंचे, तभी दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और कहासुनी के बाद हमला बोल दिया।

ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस वारदात से गांव में हड़कंप मच गया और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।पुलिस ने छोटे भाई अरुण कुमार मिश्रा, पूर्व ग्राम प्रधान हरिशरण मिश्रा समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े : तंगहाली की मार: अमांपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सन्नाटा

यह भी पढ़े : शादी के 24 घंटे बाद दूल्हा लापता! डांसर संग फरार होने से अलीगढ़ में सनसनी, ब्लैकमेलिंग के आरोप

यह भी पढ़े: बीएचयू में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बिरला हॉस्टल के बाहर छात्र पर 4 राउंड गोलीबारी

यह भी पढ़े : नौ साल बाद मुस्कुराए शिक्षामित्र: विधानसभा में सीएम की घोषणा से मानदेय लगभग दोगुना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *