गोरखपुर । यूपी के गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में सामने आया प्रिया हत्याकांड सिर्फ ‘पति-पत्नी और वो’ की कहानी नहीं, बल्कि प्यार, धोखे और भरोसे के कत्ल की सनसनीखेज वारदात है।मुंबई की युवती प्रिया शेट्टी जिस शख्स के प्यार में सबकुछ छोड़कर भागी… उसी ने उसे जिंदा रहने का हक तक छीन लिया।

मंदिर में शादी, लिव-इन… फिर खौफनाक प्लान

पुलिस के मुताबिक, सहजनवां क्षेत्र का रहने वाला विजय साहनी मुंबई में नौकरी करता था। वहीं उसकी मुलाकात प्रिया से हुई। बातचीत बढ़ी और रिश्ता पेशेवर से प्रेम संबंध बन गया।धीरे-धीरे विजय ने प्रिया के साथ लिव-इन रिलेशनशिप शुरू कर दिया और फिर दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली। प्रिया गर्भवती हुई और बेटे का जन्म हुआ… लेकिन यहीं से विजय का असली चेहरा सामने आने लगा।

शादीशुदा निकला विजय… प्रिया पहुंच गई गोरखपुर

इस बीच विजय की गांव में शादी संध्या से हो चुकी थी और उसके तीन बच्चे भी थे।जब प्रिया ने विजय पर “अब घर ले चलो, शादी करो” का दबाव बनाया तो विजय डर गया।लेकिन प्रिया पीछे हटने वाली नहीं थी… वह मुंबई से सीधे गोरखपुर पीपीगंज पहुंच गई और विजय की सच्चाई जान गई कि वह पहले से शादीशुदा है।

पत्नी संध्या के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश

पुलिस का दावा है कि प्रिया के दबाव से विजय बुरी तरह घबरा गया। पत्नी संध्या को भी यह रिश्ता मंजूर नहीं था।फिर शुरू हुआ एक खूनी प्लान, जिसमें पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमिका को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

शराब पिलाई… गला दबाया… चेहरा ईंट से कूंच डाला!

पुलिस जांच में सामने आया कि विजय ने प्रिया को बहाने से बुलाया, उसे खूब शराब पिलाई, फिर स्कूटी पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी।इतना ही नहीं… पहचान मिटाने के लिए चेहरा ईंट से कूंच दिया, फिर शव को निर्वस्त्र कर पीपीगंज क्षेत्र में गोबरहिया नाले के पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया।

CCTV फुटेज ने खोल दी ‘कातिलों’ की पोल

आरोपी बचने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज ने पूरी साजिश उजागर कर दी।

पुलिस का बड़ा एक्शन: पति-पत्नी और ससुर गिरफ्तार

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने सोमवार को केस का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने—विजय साहनी, उसकी पत्नी संध्या, साजिश में शामिल ससुर रामबिलास साहनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।यह केस बताता है कि प्यार के नाम पर धोखा किस हद तक जा सकता है।जिस पर भरोसा किया… वही कातिल निकला।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *