लखनऊ/गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस की एक टीम बुधवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गई। जालसाजी के मामले में दबिश देकर कुशीनगर से लौट रही स्कॉर्पियो श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रामगढ़ताल थाने में तैनात दारोगा संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।

कतरारी चौकी के पास वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम सुबह करीब साढ़े छह बजे खड्डा क्षेत्र से गोरखपुर की ओर लौट रही थी। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण गाड़ी पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सभी घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां दारोगा संतोष कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

महिला दारोगा गीता की हालत गंभीर

घायलों में वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दारोगा गीता की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि वाहन चालक खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *